हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home सरसा मोटरसाइकिल चो...

    मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 काबू

    Odhan News
    Odhan News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 काबू

    नशे की पूर्ति के लिए करते थे चोरी

    • चोरीशुदा एक स्कूटी व 8 मोटरसाइकिल बरामद

    ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Sirsa News: एंटी व्हीकल थेफ्ट/स्पेशल स्टाफ तथा कालांवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पदार्फाश कर 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए एक स्कूटी व 8मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान राजू सिंह उर्फ जीवन, नवदीप सिंह उर्फ नाटा व बिट्टू सिंह उर्फ आलु निवासी गांव भंगी रूलदू, जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उपपुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि बीती 13 जनवरी को मंडी कालांवाली के पीरखाना मोहल्ला निवासी महेन्द्र कुमार की शिकायत पर उसका सप्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस चौकी मंडी कालांवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। Odhan News

    इस मामले में एवीटी/स्पेशल स्टाफ तथा चौकी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी जांच-पड़ताल की गई। जांच-पड़ताल उपरांत पुलिस ने हुड्डा कॉलोनी मंडी कालांवाली से बिना नंबर प्लेट लगे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों आरोपियों राजू सिंह, नवदीप सिंह व बिट्टू सिंह को काबू कर लिया। तीनों आरोपी मंडी कालांवाली में मोटरसाइकिल चोरी की और वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से आए हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे वह वही मोटरसाइकिल था जो उन्होंने 13 जनवरी को मार्केट कमेटी मंडी कालांवाली से चोरी किया था।

    खाली प्लाट में छुपा रखे थे चोरीशुदा मोटरसाइकिल | Odhan News

    पुलिस ने जब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने मंडी कालांवाली में अलग-अलग जगहों से एक स्कूटी व 7 और मोटरसाइकिल भी चोरी किए थे जोकि उन्होंने कालांवाली में ओढ़ां रोड पर नशा मुक्ति केन्द्र के निकट स्थित एक खाली प्लाट में छुपा रखे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि वे नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते थे।

    यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजपुर केंद्रीय जेल में खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल