हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    Government Jobs: ‘ट्राई’ करें और एसोसिएट कंसल्टेंट बनें, सुनहरा अवसर! जल्द करें आवेदन

    Government Jobs
    Government Jobs: 'ट्राई' करें और एसोसिएट कंसल्टेंट बनें, सुनहरा अवसर! जल्द करें आवेदन

    TRAI Associate Consultant Recruitment: नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एसोसिएट कंसल्टेंट (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के 2 पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। Government Jobs

    टीआरएआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसोसिएट कंसल्टेंट पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

    अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीए (फाइनेंस) में होने के साथ सीए योग्यता होनी चाहिए

    अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीए (फाइनेंस) में होने के साथ सीए योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मार्च से आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। Government Jobs

    योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी 80,000 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ 8,000 रुपए प्रति महीने ट्रांसपोर्ट भत्ता के रूप में दिए जाएंगे।

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। Government Jobs