राजस्थान से अगवा कर हरियाणा की सीमा में घुसे थे बदमाश, अवैध पिस्तौल, मगजीन व तीन जिंदा कारतूस बरामद
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: निकटवर्ती राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित एक व्यापारी और गाड़ी चालक को अगवा कर परिजनों से व्हाट्सअप कॉल करके 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में भिवानी के लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ की टीम की मुस्तैदी काम आ गई और पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को काबू करते हुए अगवा किए दोनों पीड़ितों को बदमाशों से चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस सहित नकदी भी बरामद की है। इस पूरे मामले का भिवानी के लोहारू से डीएसपी संजीव ने खुलासा किया तथा बताया कि लोहारू थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान भोजासर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जयपुर से भोजासर गांव जा रहा था और गाड़ी को चालक महिपाल चला रहा था। डिटेक्टिव स्टाफ के एसआई विनोद कुमार को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित दो लोगों को अगवा किए जाने और उक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी की लोकेशन लोहारू के पास होने की सूचना मिली। जिस पर एसआई विनोद कुमार ने टीम गठित कर लोहारू-पिलानी रोड पर ओवरब्रिज पहुंच गए इतने में वहां से गुजर रही संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक ने गाड़ी को सीधे पुलिस की गाड़ी में ठोक दिया। इतने में पुलिस टीम ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक को काबू कर लिया तथा इतने में दो युवक ओवरब्रिज से नीचे कूद गए। Bhiwani News
पुलिस ने चालक रोहित और ओवरब्रिज से कूदने वाले आरोपी कृष और नतिन को भी मौके पर ही काबू कर लिया। तीनों युवक चरखी दादरी जिले के ही बताए जाते हैं। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित अपहृत व्यक्ति सुरेंद्र और चालक महिपाल को भी बरामद कर लिया तथा बदमाशों ने इन दोनों लोगों के हाथ बांधकर उन्हें पीछे की सीट पर डाल रखा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। इसके अलावा पुलिस ने सोने की चेन के टुकड़े, चार मोबाइल भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें:– CM Bhagwant Mann: भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी















