
रेस्क्यू करके घायलों व शव को कड़ी मशक्कत से मलबे से निकाला
- पुलिस ने मकान मालिक व केयरटेकर को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Roof Collapsed: शहरी विधायक मुकेश शर्मा के गांव डूंडाहेड़ा में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में छह लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस, प्रशासन व बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। इनमें एक की तो मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश (मकान मालिक) निवासी डूंडाहेड़ा व राकेश (केयरटेकर) निवासी बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। Gurugram News
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को डूंडाहेड़ा में स्कूल वाली गली में एक मकान की छत गिर गई। इस दौरान दो लोग मलबे में दब गए। मलबे में दबने के कारण बिहार के औरंगाबाद निवासी सतीश माल्या की मौत हो गई। उसका साथी और मकान के पास से बाइक पर जा रहे पति-पत्नी व एक बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जब यह हादसा हुआ, उस समय सतीश माल्या नामक व्यक्ति बेड पर लेटा हुआ था। उसका दोस्ता रवि झा खाना बना रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व सिविल डिफेंस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव का कार्य शुरू किया गया। मशीनों से मलबा हटाने का प्रयास किया गया। इस दौरान मलबे से लोगों को निकाला गया। सतीश माल्या की मौके पर मौत हो गई थी। खाना बना रहे रवि झा पर गर्म तेल गिर गया, जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे यहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
इस घटना से लोगों में रोष भी है। मलबे में दबकर मारे गए सतीश माल्या के भाई ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मकान मालिक और बिल्डिंग की देखरेख करने वाले ठेकेदार को छत के कमजोर होने की जानकारी दे रखी थी। बार-बार बताया जा चुका था कि छत कमजोर हो चुकी है। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब भी बरसात आती, छत से पानी टपकता रहता। पीड़ितों की ओर से मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक: सीएम योगी














