कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नेशनल हाइवे पर रील बनाते समय युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी शोबान(19) शनिवार को बाइक से अपने तीन दोस्तों के साथ में मन्नामाजरा की तरफ से आ रहा था। युवक अपनी बाइक स्वयं ड्राइव कर रहा था, जबकि उसके दोस्त दो अन्य बाइकों पर सवार थे। जैसे ही वह नेशनल हाइवे-709 एड़ी पर शामली बाईपास पर स्थित अंडरपास के निकट पहुंचे, तभी शोबान की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। Kairana News
हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल युवक को शामली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक का उपचार मेरठ मेडिकल में चल रहा है। जहां उसकी हालत सीरियस बताई जा रही है। हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक पर रील बनाने के लिए स्टंट कर रहा था, जबकि उसके साथी मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहे थे। रील बनाने के चक्कर में ही हादसा हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
यह भी पढ़ें:– Roof Collapsed: विधायक के गांव में मकान की छत गिरी, एक की मौत पांच घायल















