हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    Khanna Police: खन्ना पुलिस ने लगाया समाधान कैंप, मौके पर ही शिकायतों का किया निपटारा

    Ludhiana News
    Ludhiana News: कैंप के दौरान निरीक्षण करते हुए एसएसपी खन्ना।

    खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: खन्ना पुलिस प्रशासन द्वारा ए.एस. कॉलेज वूमेन, खन्ना में दूसरा जिला स्तरीय ‘समाधान कैंप’ आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. दर्पण आहलूूवालिया ने किया। इस कैंप के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए एसएसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध जांच पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. आहलूूवालिया ने कहा कि यह कैंप लोगों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है, जिससे समस्याओं का तेज और पारदर्शी समाधान संभव होता है। Ludhiana News

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को थाना एवं सब-डिवीजन स्तर पर भी समाधान कैंप लगाए जाते हैं, लेकिन यह जिला स्तरीय कैंप विशेष रूप से लोगों की सुविधा के लिए आयोजित किया गया। इस कैंप की खासियत यह रही कि एक ही मंच पर दोनों पक्षों की सुनवाई की गई, जिससे न केवल समय की बचत हुई बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई। एसएसपी ने बताया कि सुपरवाइजरी अधिकारी, एसएचओ, चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारी एक साथ बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं और आवश्यक निर्देश मौके पर ही लागू किए जाते हैं। खन्ना पुलिस का यह प्रयास लोगों में विश्वास बढ़ा रहा है और भविष्य में अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Snake News: स्कूल में निकला सांप, छात्रों और स्टाफ में मचा हड़कंप