हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home कैथल Kaithal News:...

    Kaithal News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तेज पटेल व तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया

    Kaithal News
    Kaithal News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तेज पटेल व तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया

    तविशा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय के लिए गौरव बढ़ाया

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के लिए डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर (पंजाब) तथा महिला वर्ग के लिए फकीर मोहन विश्वविद्यालय, ओडिशा में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में तेज पटेल ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त 54 किलोग्राम भार वर्ग में अमन तथा कौशल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं हर्षित ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। पुरुष टीम ने समग्र रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर पहली बार यह उपलब्धि अपने नाम की। Kaithal News

    दूसरी ओर ओडिशा में आयोजित महिला वर्ग प्रतियोगिता में तविशा ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में विश्वविद्यालय के लिए स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। पुरुष टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय कोच सौरभ, जगप्रवेश एवं राहुल शर्मा उपस्थित रहे, जबकि महिला टीम के साथ शिव कुमार एवं कंचन राठौर कोच/मैनेजर के रूप में शामिल रहे। इस उपलब्धि पर चेयरपर्सन संदीप चाहल, डॉ. बलराज ढांडा एवं डॉ. संदीप चाहल सहित मीनू राणा, डॉ. आर. के. गुप्ता,जन संपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, शशिकांत, डॉ. मोनू, विष्णु (बॉक्सिंग कोच), पिंकी सांगवान, राजेंद्र गोयत एवं सरबजीत ने बधाई दी। Kaithal News