पुलिस ने चारों से 4 लाख रू का चेक, एक लाख नकद, दो बाइक व 6 मोबाइल बरामद किए
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani Crime News: भिवानी में जालसाजी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां मां-बेटा ने एक वकील व महिला के साथ मिलकर एक बुजुर्ग पर छेडखानी व रेप का झूठा केस दर्ज करवाकर लाखों रुपए ऐंठने चाहे। पर बुजुर्ग के बेटी की समझदारी से अब चारों पुलिस के कब्जे में है। अभी तक आपने जालसाजी के कई केस सुने होंगे। पर भिवानी महिला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए इन आरोपियों की हकीकत जानकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि पैसे के लालच ने एक महिला को इतना अंधा बना दिया की वो जालसाजी का धंधा करने लगी। यही नहीं इस धंधे में इसने अपने बेटे को भी साथ मिला लिया।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि भिवानी की एक महिला ने बापोड़ा गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग को मकान किराये के नाम पर दिलाने के नाम पर जालसाजी के जाल में फँसाया। डीसीपी ने बताया कि इस महिला ने उस बुजुर्ग को मकान किराये पर दिलाने के लिए रोहतक जिला के महम कसबे की एक महिला कै नंबर दिया। एस बुजुर्ग ने महम की महिला से फोन पर संपर्क किया तो वो इस बुजुर्ग व्यक्ति को भिवानी की महिला का मकान दिखाने ले गई और वहां शुरू हुआ गंदा खेल। Bhiwani Crime News
डीएसपी ने बताया कि इस महिला ने बुजुर्ग के किराये के नाम पर मकान दिखाने मकान के अंदर ले गई। यहां दरवाजे बंद कर उसे छेडखानी व रेप का केस दर्ज करवाने की बात कही और ऐसा ना करने के लिए 20 लाख रुपए मांगे। ये सब सुनकर वो बुजुर्ग व्यक्ति वहां से जैसे तैसे निकला। फिर महम और भिवानी की दोनो महिलाओं ने बुजुर्ग को फोन पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इन महिलाओं ने बुजुर्ग से चार लाख रुपए का चेक व एक लाख रुपए केस मांगे। गनीमत रही की बुजुर्ग ने ये सब बातें फोन पर रिकॉर्ड कर ली और अपने बेटे को भेजी।
पैसे के लालच में महिलाएं उसी दिन पैसे नहीं मिले तो महम वाली महिला, महिला थाने में केस दर्ज करवाने पहुंच गई। केस दर्ज हुआ और महिला पुलिस ने मेडिकल व मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने की कही तो बिना कुछ करवाए थाने से निकल गई। वही दूसरी तरफ पीडिम़त बुजुर्ग के बेटे ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बेटे ने इन महिलाओं व इनके साथ दो लोगों को चार लाख रुपए का चेक दे दिया। वहीं एक लाख रुपए नगद देते समय पुलिस टीम को बुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने भिवानी के मां-बेटा, एक वकील व महम निवासी महिला को काबू कर उनसे 6 मोबाइल, दो बाइक, चार लाख रुपये का चेक व एक लाख रुपए नगद बरामद किये। Bhiwani Crime News
यह भी पढ़ें:– Ghaziabad News: गाजियाबाद में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार















