हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Leopard News:...

    Leopard News: आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

    Leopard News
    Leopard

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के जयपुर रोड स्थित उमरैण के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक कार चालक जयपुर रोड से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर सड़क के किनारे बैठे तेंदुए पर पड़ी। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Leopard News

    वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेंदुआ सड़क के किनारे शांत मुद्रा में बैठा हुआ है और आसपास के माहौल को ध्यान से देख रहा है। गनीमत रही कि उस समय वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को सतर्क कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है लेकिन इस तरह सड़क किनारे तेंदुआ का दिखना चिंता का विषय है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने का आग्रह किया है। Leopard News