हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश गोसेवा में सम...

    गोसेवा में समर्पित रविन्द्र इन्सां ने मानवता के साथ पशु-पक्षियों के प्रति भी पेश की मिसाल

    Hanumangarh News
    गोसेवा में समर्पित रविन्द्र इन्सां ने मानवता के साथ पशु-पक्षियों के प्रति भी पेश की मिसाल

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सेवा कार्यांे में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। ये सेवादार जहां मानवता की सेवा में जुटे हैं, वहीं पशु-पक्षियों के प्रति उनका समर्पण भी समाज के लिए प्रेरणादायक बन रहा है। इसी कड़ी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी एवं सच्ची प्रेमी समिति से जुड़े सेवादार रविन्द्र इन्सां गोसेवा के क्षेत्र में विशेष पहचान बना रहे हैं। पशुओं के प्रति गहरा लगाव रखने वाले रविन्द्र इन्सां लंबे समय से गोवंश की सेवा में निस्वार्थ भाव से जुटे हुए हैं। Hanumangarh News

    वे नियमित रूप से हनुमानगढ़ टाउन की विभिन्न गोशालाओं में पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाते हैं तथा सर्दी के मौसम में उन्हें ठंड से बचाने के लिए गुड़ खिलाने की सेवा भी करते हैं। इसके अलावा गोशालाओं की साफ-सफाई, बीमार पशुओं की देखभाल और उनकी समुचित सेवा-संभाल उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है। रविन्द्र इन्सां का यह समर्पण केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में जीवों के प्रति संवेदना और करुणा का संदेश भी दे रहे हैं। पूज्य गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनका यह प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रहा है। समाज में ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व न केवल मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि जीव मात्र के प्रति दया और सेवा की भावना को भी मजबूती प्रदान करते हैं। Hanumangarh News