हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अनोखा विरोध प...

    अनोखा विरोध प्रर्दशन: सड़क पर बैठकर मिट्टी के चुल्हे पर महिलाओं ने बनाई रोटी

    Rohtak News
    Rohtak News: एलपीजी गैस किल्लत के विरोध में सड़क पर बैठकर मिट्टी के चुल्हे पर रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी

    एलपीजी गैस किल्लत व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर मिट्टी के चुल्हे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़क पर बैठकर मिट्टी के चुल्हे पर रोटी बनाते हुए सरकार को खूब खरी खोटी भी सुनाई। पर्ल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते प्रदेश की जनता काफी परेशान है और सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। Rohtak News

    उन्होंने कहा कि गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार पर महंगाई का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। एलपीजी गैस किल्लत के चलते लोगों के कामकाज ठप हो रहे है और गरीब आदमी के घर चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि आज महंगाई तेजी से बढ़ रही है, जिससे हर वर्ग पूरी तरह से परेशान है और सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में एलपीजी की भारी किल्लत बनी हुई है और सरकार दाम पर दाम बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा, चक्रतर्वी शर्मा, कदम सिंह अहलावत, ममता रानी, निर्मल बल्हारा, गीता भारती, आशा हुड्डा, मुकेश श्योराण, चरणजीत शर्मा, टिंचू सचदेवा, मोनू शर्मा, सुनील बड़क, संगीता सहरावत शामिल रहे। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– अनुभव मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र हुए सम्मानित