हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डीके कॉन्वेंट...

    डीके कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Kairana News
    Kairana News: डीके कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बुधवार को कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित डीके कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षणिक सत्र-2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल चौहान मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे, जबकि पूर्व सभासद राकेश सैनी, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी एवं सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कैराना के पूर्व चेयरमैन राशिद अली ने की। नर्सरी से फर्स्ट ग्रुप में यूकेजी स्टूडेंट अरनीमा चौहान टॉपर रहे। कक्षा सेकेंड से फिफ्थ ग्रुप में फोर्थ क्लास की छात्रा बुशरा टॉपर रही। कक्षा सिक्स्थ से एइठ ग्रुप में सेवंथ क्लास की छात्रा नाहिदा टॉपर रही। इसके अलावा, नर्सरी में आन्या सैनी व अवनी, फर्स्ट क्लास में शिवांश, सेकेंड क्लास में ईशानी, थर्ड क्लास में कुंज, नायला सदफ व रितान्या, फिफ्थ क्लास में अभय चौधरी, सिक्स्थ क्लास में नमरा व एइठ क्लास में माहिरा प्रथम स्थान पर रहें। Kairana News

    वहीं, नर्सरी में दिशानी गर्ग व नीवि, यूकेजी में काव्या, फर्स्ट क्लास में वेदान्क सिंह, सेकेंड क्लास में अर्थव शर्मा, थर्ड क्लास में प्रिया देवी यादव, फोर्थ क्लास में आफिया, फिफ्थ क्लास में वेद, सिक्स्थ क्लास में आरव, सेवंथ क्लास में अंकिता व एइठ क्लास में अदिबा द्वितीय स्थान पर रहें। इसके अतिरिक्त, नर्सरी में परिशा गर्ग, विराज व ईशान सैफी, यूकेजी में पलाक्शी सैनी, फर्स्ट क्लास में सूरज कुमार, सेकेंड क्लास में अक्शरा वर्मा, थर्ड क्लास में शोर्य जैन, फोर्थ क्लास में अदिवंश, फिफ्थ में आरूषि वर्मा, सिक्स्थ में आरव पुनिया व शेरान आजम, सेवंथ में वान्या सैनी एवं एइठ क्लास में आरव गोयल तृतीय स्थान पर काबिज हुए। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा अतिथियों व अध्यक्ष द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को आगे बढने की प्रेरणा दी।

    यह भी पढ़ें:– ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान