हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वीरवार को आया बड़ा अपडेट

    Petrol and Diesel Prices
    Petrol and Diesel Prices पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वीरवार को आया बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली। देश में सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को अपरिवर्तित रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। सामान्य पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।  इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में तेजी रही और लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा डेढ़ फीसदी से ज्यादा चढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

    कच्चे तेल में तेज उछाल के बाद इंडियन आॅयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन आॅयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    रुपया भी इन दिनों डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 20 पैसे लुढ़ककर 93.96 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इससे तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।