हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश सीआईके ने एलई...

    सीआईके ने एलईटी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जाँच में कश्मीर में दस स्थानों पर छापे मारे

    Srinagar
    Srinagar सीआईके ने एलईटी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जाँच में कश्मीर में दस स्थानों पर छापे मारे

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में कश्मीर घाटी में दस स्थानों पर छापे मारे है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ये छापे श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिÞलों में 10 स्थानों पर मारे गए है। यह कार्रवाई सीआईके पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नए आतंकी जाँच मामले का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ये छापे एक अदालत से तलाशी वारंट हासिल करने के बाद मारे गए। आखिरी रिपोर्ट मिलने के समय ये छापे जारी थे। जानकारी के अनुसार, गांदरबल जिÞले में छह जगहों पर, शोपियां जिÞले में तीन जगहों पर और श्रीनगर जिÞले में एक जगह पर तलाशी ली गई।

    यह कार्रवाई एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल से संबंधित है, जिसे कथित तौर पर शब्बीर अहमद लोन नाम का एक व्यक्ति चला रहा है। यह व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा का एक आॅपरेटिव है और मूल रूप से गांदरबल के कंगन इलाके का रहने वाला है , फिलहाल बांग्लादेश में रह रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल को कथित तौर पर बांग्लादेश और पाकिस्तान से काम कर रहे आतंकी संगठन के हैंडलरों से निर्देश मिल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन तलाशी अभियानों का मकसद आतंकी नेटवर्क से जुड़े सबूत इकट्ठा करना था, जिसमें डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य सामग्री शामिल हैं। मामले में आगे की जाँच जारी है।