हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश आपसी विवाद के...

    आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी तीन मंजिला मकान से कूदे, पति की मौत, पत्नी घायल

    Saran
    Saran

    छपरा (एजेंसी)। बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी तीन मंजिला मकान से कूद गये, जिससे पति की मौत हो गई है तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी पिंटू सिंह शहर में बन रहे डबल डेकर पुल में अभियंता का काम कर रहा था।

    वह अपनी पत्नी भेल्दी थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी प्रिया सिंह के साथ नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर के समीप एक किराया के मकान में रह रहा था। सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में अक्सर झड़प हुआ करती थी। बुधवार की देर रात को पति-पत्नी झड़प करते हुए तीन मंजिला से नीचे कूद गये। इस घटना में पिंटू सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी प्रिया सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गई है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।दुर्घटना में घायल प्रिया सिंह की चिकित्सा सदर अस्पताल में हो रही है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।