हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    ‘सीएम दी योगशाला’ अभियान में एसकेडीयू के 17 स्टूडेंट बने प्रशिक्षक

    Hanumangarh News

    CM Di Yogashala: हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन, क्रीड़ा एवं योग विभाग के 17 छात्र-छात्राओं का चयन पंजाब सरकार के विशेष अभियान ‘सीएम दी योगशाला’ के तहत योग प्रशिक्षक के रूप में हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं में किरण, मनीष, मंजू, राधेश्याम, अजय, मंदीप, भरत, विश्वेंद्र, रोहताश, विशाल, दीपक, सुमन, कविता रानी, संदीप कुमार, संदीप सिंह, अंजलि और भूपिंद्र शामिल हैं। ये चयनित छात्र-छात्राएं पंजाब में सेवाएं देते हुए आमजन को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। Hanumangarh News

    श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि चयनित छात्र-छात्राएं अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और अपने कौशल से राष्ट्रहित में योगदान देंगे। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल गिरीश चावला ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है।

    फिजिकल एजुकेशन एवं योग विभाग के डीन डॉ. रविन्द्र सुमल ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम संयोजक एवं योग विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत नागर गोजे ने बताया कि इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएं समाज को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा देंगे। इस मौके पर अतिथियों की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका जोशी ने किया। इस दौरान डॉ. कीर्ति, अरविंद, अतुल सहित विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे। Hanumangarh News