कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी में क्रिटिकल कॉरिडोर(सीसी) टीम के द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, बाइक पर तीन सवारी न बैठाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में करीब 50 से 60 लोग मौजूद रहे। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई दुर्गपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरटेक सावधानी से करें और पैदल चलने वालों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ऐसे में सभी नागरिकों को नियमों का पालन कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस मौके पर हेड कांस्टेबल नीरज वर्मा व बोरेश कुमार मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Petrol-Diesel News: फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों से मची अफरा-तफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़















