घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आज अपने फार्म हाउस पर जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत हल्का वासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपने गांवों से जुड़ी अनेक विकास संबंधी मांगें रखीं। जिनमें मुख्य रूप से गांव कैमला के बोखरा चौंक पर कम्युनिटी हॉल का निर्माण, गांव खोराखेड़ी में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने, गांव घंगसीना में खेतों के रास्ते का निर्माण, घरौंडा में सैनी चौपाल का शेष कार्य पूरा कराना, गांव कैमला में बोरखा चौक पर कम्युनिटी हॉल के निर्माण, गांव घोघडीपुर में स्टेडियम में लाइट लगवाने और स्टेडियम की छत की मरम्मत तथा फिरनी एवं नाले का निर्माण, गांव खोराखेड़ी में गली-नाली बनवाने और जनरल चौपाल, शमशान घाट में दो शेड, कश्यप चौपाल में टाइल्स लगवाने की लोगों ने मांग रखी। इसी तरह गांव चुंडीपुर में तालाब की सफाई, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा एक नए कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखी। हरविंदर कल्याण ने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
ताजा खबर
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
गांवों से लेकर शहरों तक, ...
Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का संभाला पद्भार
पदभार संभालते ही अधिकारिय...
Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब में 28 से 30 मार्च ...
Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Verka Milk: पंजाब सरकार ने की त्वरित कार्रवाई, जांच के आदेश जारी
वेरका के दूध पाउडर के सैं...
कैबिनेट मंत्री ने किया स्कूल की नई इमारत का शिलान्यास
20.16 करोड़ से बनेगी आधुनि...















