
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव पावटी कलां तथा अकबरपुर सुनहेटी में ग्रामीणों व समर्थकों ने कार्यक्रम आयोजित करके भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व जिला मंत्री श्रीपाल आर्य का पुष्प मालाएं व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। Kairana News
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विगत दिनों संगठन में रिक्त पड़े विभिन्न पदों को भरते हुए जनपद शामली में कई पदाधिकारी नियुक्त किये थे। इनमें गांव बुटराडी निवासी रामजीलाल कश्यप को संगठन का शामली जिलाध्यक्ष व गांव पावटी कलां निवासी श्रीपाल आर्य को जिलामंत्री बनाया गया था। इसके अलावा, अन्य लोगो को भी संगठन के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया था। विगत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र के गांव पावटी कलां में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व जिला मंत्री श्रीपाल आर्य का पुष्प-मालाएं व पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत से दोनों पदाधिकारी अभिभूत नजर आए। Kairana News
उन्होंने सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में गांव की गलियों में डीजे के साथ बाइक रैली भी निकाली गई। श्रीपाल आर्य ने कहा कि भाजपा ने उन्हें जिलामंत्री बनाकर न केवल उनका बल्कि पूरे गांव व क्षेत्र का सम्मान किया है, जिसका कर्ज वह 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को तीनों सीटें जिताकर चुकायेंगे। वहीं, ग्राम अकबरपुर सुनहेटी में भी दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मनीष चौहान, यशपाल प्रधान, चेतन प्रधान, प्रदीप मास्टर, बिलेंद्र मास्टर, लोकेश कुमार, रविन्द्र कश्यप, बिरम सिंह प्रधान, दाऊद प्रधान, सुरेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Bijli Meter News: उपभोक्ताओं की बिना मर्जी के पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में हो रहा बदलाव














