हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home कारोबार Verka Milk: प...

    Verka Milk: पंजाब सरकार ने की त्वरित कार्रवाई, जांच के आदेश जारी

    Verka Milk
    Verka Milk: सांकेतिक फोटो

    वेरका के दूध पाउडर के सैंपल फेल, जीएम सहित तीन अधिकारी सस्पेंड

    • 125 मीट्रिक टन की खेप लौटाई, अब सभी उत्पादों की जांच करेगा वेरका

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Verka Milk: पंजाब के प्रसिद्ध दूध ब्रांड वेरका की क्वालिटी पर सवाल उठे हैं। भारतीय सेना द्वारा वेरका मिल्क पाउडर के सैंपल फेल किए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सेना ने लगभग 125 मैट्रिक टन की खेप वापस भेज दी और आॅर्डर रद्द कर दिया। जांच में सैंपल में बाहरी कण पाए गए, जिसे गंभीर क्वालिटी खामी माना गया। इस मामले में लुधियाना मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर एस. दलजीत सिंह, क्वालिटी मैनेजर गुरइकबाल सिंह और प्रोडक्शन मैनेजर परितोष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।

    यह आदेश मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल गुप्ता ने जारी किए। पंजाब सरकार ने मामले की गहराई से जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी गठित की है। लुधियाना जिला कोआॅपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन को भेजे गए एक नोटिस में आर्मी सर्विस कोर यूनिट के आॅफिसर कमांडिंग ने बताया कि वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया लगभग 125 मीट्रिक टन होल मिल्क पाउडर रिजेक्ट किया जा रहा है। पत्र में बताया कि मिल्क पाउडर के दो बैच – एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन का रिजेक्ट कर दिए गए। रद्द करने के पीछे कारण क्वालिटी से जुड़ा होना बताया गया है। इस पत्र की कॉपी केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में परचेज और फूड इंस्पेक्शन आॅर्गनाइजेशन के चीफ डायरेक्टर को भी भेजी गई है। Verka Milk

    पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है और अगर आवश्यकता पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी इस मामले में जांच करेगा। वहीं विपक्ष ने मामले को गंभीर बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।

    यह भी पढ़ें:– Dial 112 टीम पर हमला करने वाला आरोपी काबू