स्विफ्ट कार में आए हमलावरों ने लोहे की रॉड से किया हमला
डेराबस्सी (सच कहूँ न्यूज)। Dera Bassi News: पंजाब के डेराबस्सी के नजदीक कूड़ावाल गांव में एक पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को सिविल अस्पताल, डेराबस्सी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह दूध सप्लाई के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार करीब पांच युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने लगभग 15 से 20 मिनट तक बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी दोनों टांगें टूट गईं। Dera Bassi News
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह केवल अपने दूध के व्यवसाय में व्यस्त रहता है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की और अपनी जान को खतरा बताया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। Dera Bassi News
यह भी पढ़ें:– Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट















