हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दहेज के लिए व...

    दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर गर्भपात कराने का आरोप

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    हनुमानगढ़। नोहर कस्बे की नंदा कॉलोनी में एक विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट व जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर नोहर थाना पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिवादिया प्रतिमा कुमारी (20) पुत्री नरेश राम निवासी पश्चिमी चम्पारण, बिहार हाल वार्ड संख्या तीन, नंदा कॉलोनी, नोहर ने अदालत में इस्तगासा पेश कर बताया कि उसका विवाह 30 अक्टूबर 2025 को शक्ति सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वार्ड संख्या तीन, नंदा कॉलोनी, नोहर के साथ हुआ था। Hanumangarh News

    विवाह के बाद ससुराल पक्ष को दिया गया स्त्रीधन पसंद नहीं आया और पति शक्ति सिंह व सास सरोज कंवर ने मिलकर उससे 50 हजार रुपए नकद व एक मोटर साइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिवादिया ने आरोप लगाया कि उसका पति नशा कर मारपीट करता था, जबकि सास भी कई बार मारपीट कर जान से मारने की धमकी देती थी। इसी दौरान वह तीन माह की गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपियों ने जबरन गर्भ गिराने का दबाव बनाया। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने जबरन काढ़ा पिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करवा दिया, जिससे उसे गंभीर शारीरिक व मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।

    पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

    घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के भाई की ओर से विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और 6 फरवरी 2026 को विवाहिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद पंचायत के प्रयास भी विफल रहे और आरोपियों ने दहेज मिलने तक साथ रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर नोहर पुलिस थाना ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी अजय कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News