
घायलावस्था में सभी श्रमिक दिल्ली एम्स में किए रेफर
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Cylinder Blast: गांव खेडकीमाजरा में एक कमरे में खाना बनाते समय पांच किलो का छोटू सिलेंडर फट गया। इस दौरान कमरे में मौजूद पांच श्रमिक झुलस गए। उन्हें यहां सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर अवस्था में सभी को यहां से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी श्रमिक खेडकीमाजरा गांव में बिट्टू नामक व्यक्ति के मकान में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक युवक आटा लेने के लिए गया। अन्य श्रमिक कमरे में छोटू सिलेंडर से खाना बना रहे थे।
सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले कि श्रमिक कुछ कर पाते, सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया। कमरे में पांचों मजदूरों को भी आग लग गई। घटना की सूचना पाकर धनकोट पुलिस चौकी से पुलिस व एंबुलेंस लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने की वजह से पांचों को दिल्ली एम्स अस्पताल में रेफकर कर दिया गया। Gurugram Cylinder Blast
यह भी पढ़ें:– Result: शिखर शिक्षा सदन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित














