हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home खेल सरसा के इस छो...

    सरसा के इस छोटे से गांव की बेटी ने खेल जगत में लहराया अपनी प्रतिभा का परचम

    Sirsa News
    सरसा के इस छोटे से गांव की बेटी ने खेल जगत में लहराया अपनी प्रतिभा का परचम

    खो-खो जूनियर नेशनल टीम में जगह, कोच व गांव ने दी बधाई | Sirsa News

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव नानुआना की बेटी सलोनी ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए हरियाणा जूनियर नेशनल खो-खो टीम में स्थान बनाया है। उनके चयन से स्कूल, स्पोर्ट्स एकेडमी और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सलोनी नानुआना स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा और स्पोर्ट्स एकेडमी नानुआना की सीनियर खिलाड़ी है। Sirsa News

    वह 30 मार्च से 2 अप्रैल तक ओडिशा के कटक में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। एकेडमी कोच पवन कुमार ने बताया कि सलोनी पहले भी खंड, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। उनकी तेज निर्णय क्षमता और उत्कृष्ट खेल कौशल को देखते हुए उनका चयन किया गया है। सलोनी के चयन पर सरपंच हीरा लाल, कोच पवन कुमार, कोच नतेन व सुनील, स्कूल प्राचार्या शिल्पा मेहता सहित गांव के गणमान्य लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News