हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home सरसा आर्यजनों ने य...

    आर्यजनों ने यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

    Dabwali News
    आर्यजनों ने यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

    डबवाली (सुभाष)। आर्य समाज की स्थानीय यज्ञशाला में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज के अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक परंपरा का पालन किया। हवन यज्ञ में यज्ञब्रह्मा का दायित्व आर्य समाज के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने निभाया। मुख्य यजमान के रूप में आर्य विद्या मंदिर स्कूल के सेवानिवृत्त हैड क्लर्क श्याम सुंदर सिंगला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं। उपस्थित आर्यजनों ने यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। Dabwali News

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष एसके आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर समाज को हवन यज्ञ और वैदिक संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वेदों के प्रचार-प्रसार, राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने तथा अंधविश्वास के खंडन में समर्पित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से महर्षि दयानंद द्वारा दिखाए गए वेद मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्त्री आर्य समाज की प्रमुख नीलम राये आर्य एवं महामंत्री डॉ. रामफल आर्य ने “होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से…”, “ओम् है जीवन हमारा…” और “धन्य है तुझको ऐ ऋषि…” जैसे भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही उन्होंने आर्य समाज के दस नियमों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, संरक्षक राज कुमार गर्ग (लोहेवाले), अनमोल मेहता, विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय प्रार्थना, शांतिपाठ एवं जयघोष के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। Dabwali News