हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एसपी नरेंद्र ...

    एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने देर रात्रि नाकाबंदी का किया औचक निरीक्षण

    Hanumangarh News
    Inspection Hanumangarh Police

    सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

    Hanumangarh Police: हनुमानगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना की ओर से शनिवार देर रात्रि रावतसर थाना क्षेत्र में चल रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण रावतसर-नोहर तिराहे पर किया गया, जहां पुलिस की ओर से नियमित रूप से वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से नाकाबंदी की व्यवस्था, ड्यूटी प्लान और जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। Hanumangarh News

    उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि नाकाबंदी के दौरान हर वाहन की सतर्कता से जांच की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे सख्ती से पूछताछ की जाए। साथ ही रात्रिकालीन गश्त को भी प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एसपी मीना ने पुलिसकर्मियों को सजग और मुस्तैद रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सघन नाकाबंदी और निगरानी अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान रावतसर थाना प्रभारी ईश्वरानंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने एसपी को क्षेत्र में की जा रही पुलिस कार्यवाही और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। Hanumangarh News