हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत देसूजोधा चोरम...

    देसूजोधा चोरमार की साध-संगत ने ऐसे दिखाई इंसानियत

    Sirsa News
    देसूजोधा चोरमार की साध-संगत ने ऐसे दिखाई इंसानियत

    डबवाली। गांव फुल्लो ब्लॉक देसूजोधा चोरमार की साध-संगत ने एक जरुरतमंद परिवार की लड़की की शादी में जरुरत का सामान देकर मदद की। मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक परिवार की लड़की शादी के लायक हो गई थी और परिवार आर्थिक कमजोरी के चलते उस लड़की की शादी करने में असमर्थ था, इस बात का पता जब ब्लॉक की साध संगत को चला तो उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जरुरत का सामान देकर लड़की की शादी करवाई और लड़की को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुरसाहिब सिंह, सरपंच कुलदीप सिंह, प्रेमी सेवक गोरा सिंह, सारी साध-संगत उपस्थित थी। Sirsa News