हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सेंट्रल जेल म...

    सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल बरामद, केस दर्ज

    Ludhiana News
    सांकेतिक फोटो

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल लुधियाना में सुरक्षा जांच के दौरान एक हवालाती से नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में सहायक सुपरिंटेंडेंट ऋषभ गोयल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार आरोपी की पहचान जसकरण कुमार पुत्र धर्मचंद, निवासी गढ़शंकर (होशियारपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम नशीला पदार्थ और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहराई से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर नशीला पदार्थ और मोबाइल कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच में और कौन-सी लापरवाहियां सामने आती हैं। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी