हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश Sonia Gandhi:...

    Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को एक हफ्ते बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

    Sonia Gandhi
    Sonia Gandhi सोनिया गांधी को एक हफ्ते बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

    नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को एक सप्ताह के इलाज के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत में अब काफी सुधार है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बयान जारी कर बताया कि श्रीमती गांधी को सिस्टमिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके इलाज के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गईं। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी का इलाज डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में किया गया, जिसमें डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। उन्हें अब घर पर आराम करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि श्रीमती गांधी को 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं, वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    यह भी पढ़ें:– Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने 27 समर स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कौन-कौन से रूट होंगे कवर