हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डीके कॉन्वेंट...

    डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड के त्रिदिवसीय शिविर का समापन

    Kairana News
    Kairana News: डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड के त्रिदिवसीय शिविर का समापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित दानवीर कर्ण(डीके) कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे स्काउट एवं गाइड के त्रिदिवसीय शिविर का मंगलवार को शानदार समापन हो गया। शिविर में विद्यालय की कक्षा 6,7 और 8 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वहीं, अंतिम दिन आयोजित दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर-प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा(रजि.) के जिलाध्यक्ष चन्द्र कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव हरेन्द्र राणा व ओमपाल शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन करके किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता स्काउट एवं गाइड उत्तर-प्रदेश के जिला सचिव हीरा सिंह ने की। मुख्यातिथि चन्द्र कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट व गाइड से जुडाव हमारे व्यक्तित्व को निखारने के साथ ही मानवता, अनुशासन और देश सेवा की भावना को जागृत करने का काम करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासित रहकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने तथा संकट के समय संयम से काम लेने हेतु प्रेरित किया। त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को स्काउट एवं गाइड के नियम, ध्वज वंदना, शिष्टाचार, सीटी संकेत, खोज आदि गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के तीसरे दिन सभी टोलियों ने हस्तकला द्वारा निर्मित वस्तुओं की एक प्रदर्शनी लगाई, जिसमें गुजरात टोली ने प्रथम, मध्य प्रदेश टोली ने द्वितीय एवं महाराष्ट्र टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी प्रतियोगिता फूड प्लाजा भोजन कला की हुई, जिसमें महाराष्ट्र टोली ने प्रथम, गुजरात टोली ने द्वितीय व पंजाब टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। Kairana News

    सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आराध्या एवं वर्णिका ने प्रथम, रैना ने द्वितीय तथा ऋतिक, केविन व असमी ने सामूहिक रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर में प्रशिक्षक गीता रानी एवं गायत्री सिंह का सभी छात्र-छात्राओं के हुनर को निखारने में पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर दीपिका गोयल, गीता राज, पारुल शर्मा, आरती शर्मा, पूजा, अंकिता, तनु सैनी, इशिका, अनिता भारती, संजना सैनी, सना, आदित्य, अमृत गोयल, संयम शर्मा, श्रीपाल सिंह, घनश्याम सिंह, मनीष कुमार, मनोज वर्मा, अवनीश सैनी, जगदीश चौहान, कमलेश शर्मा, दिनेश चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक संजीव गोयल एवं प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने 27 समर स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें कौन-कौन से रूट होंगे कवर