रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Dashmesh Public School: दशमेश पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। Ramraj News
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने विद्यार्थियों को मेडल व शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर एवं हर्षिका अरोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. सिम्मी सहोता ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक जसवंत सिंह सहोता ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Ramraj News
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, दीप्ति शर्मा, विजय कुमार एवं प्रवेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें:– अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान















