हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फिरोजपुर में ...

    फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष

    Firozpur News
    Firozpur News फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष

    फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दिनों से मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है, लेकिन अचानक बदलते मौसम ने किसानों को परेशान कर दिया है। मंगलवार शाम फिरोजपुर-फाजिल्का क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। हालांकि ओलावृष्टि थोड़ी देर बाद थम गई, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला करीब 1-2 घंटे तक जारी रहा।

    ओलावृष्टि से अधिक नुकसान की आशंका नहीं जताई जा रही है, लेकिन कई जगहों पर बारिश और हवाओं के कारण फसलें धरती पर बिछ गईं। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही पश्चिम दिशा में निकली तेज धूप और पूर्व दिशा में दिखाई दीं दो सतरंगी इंद्रधनुष ने बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं किसान बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों में निकल पड़े। Firozpur News

    यह भी पढ़ें:– गाय बेचने के नाम पर पलंबर से 1.11 लाख रुपये ठगे