हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश कर्नल पब्लिक ...

    कर्नल पब्लिक स्कूल, चूड़ल कलां द्वारा वार्षिक परिणाम और अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया

    Jakhal
    Jakhal कर्नल पब्लिक स्कूल, चूड़ल कलां द्वारा वार्षिक परिणाम और अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया

    जाखल (तरसेम सिंह)। कर्नल पब्लिक स्कूल, चुड़ल कलां द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत ईश्वर का स्मरण करके की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम शर्मा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल तरसेम शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025-2026 का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की मेहनत और पढ़ाई के परिणाम साझा किए गए। इस दौरान मेहनती विद्यार्थियों को इनाम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं वाइस प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

    कार्यक्रम की शुरुआत बालवाटिका रिजल्ट सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को डिग्रियां और इनाम वितरित किए गए। पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित कर अच्छे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के डायरेक्टर रिटायर्ड कर्नल ओ.पी. राठी, मैडम सी.के. राठी और प्रिंसिपल संजीव डंबराल द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने अभिभावकों को पिछले वर्ष बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा खेल क्षेत्र में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश राठी ने बताया कि नए सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से ग्यारहवीं तक प्रवेश शुरू हो चुके हैं।

    उन्होंने स्कूल द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था में उचित फीस पर बच्चों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अंत में प्रिंसिपल तरसेम शर्मा और वाइस प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद किया। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया।