हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Roorkee Canal: रुड़की गंगनहर में महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाई जान

    Roorkee Canal
    Roorkee Canal Roorkee Canal: रुड़की गंगनहर में महिला ने लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाई जान

    Roorkee Canal: हरिद्वार/रुड़की (एजेंसी)। उत्तराखंड के जनपद कलियर थाना क्षेत्र में बुधवार को कांवड़ पटरी स्थित मेहवड़ पुल के पास एक महिला के गंगनहर में छलांग लगा देने से अफरा‑तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने तीन बच्चों के साथ कांवड़ पटरी पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने बच्चों को घाट पर बैठाया और अचानक खुद गंगनहर में कूद गई। पानी में बहती महिला को देखकर कुछ साहसी राहगीरों ने तुरंत ही पानी में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली मदद से महिला की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।