हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जंक्शन के इस ...

    जंक्शन के इस वार्ड के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर, घरों में घुस रहा गंदा पान

    Hanumangarh News
    जंक्शन के इस वार्ड के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर, घरों में घुस रहा गंदा पान

    सीवर ओवरफ्लो से सफाई व्यवस्था बदहाल

    Sanitation System in Shambles: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जंक्शन क्षेत्र के वार्ड 55, 56 और 57 के निवासियों का जीवन लंबे समय से असुरक्षित और परेशानियों भरा हो गया है। कॉलोनियों में अधिकतर सीवर चैम्बर ब्लॉक हो चुके हैं, जिसके कारण गंदा पानी गलियों में भरकर घरों में प्रवेश कर रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि बदबूदार वातावरण और मच्छरों की भरमार ने उनका जीवन नारकीय बना दिया है, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और अस्वस्थ लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि साफ-सफाई और सीवर की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और ठेकेदार को शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। Hanumangarh News

    वार्डवासी बार-बार कर चुके शिकायत, ठेकेदार ने कॉल रिसीव करना किया बंद

    मंगलवार को पूर्व पार्षद राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में वार्ड 57 के निवासियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। चौधरी ने बताया कि पिछले पांच-छह माह से वार्ड 55, 56 और 57 में सीवर की समस्या गंभीर बनी हुई है। कोई गली ऐसी नहीं है, जिसमें सीवर ओवरफ्लो न हो और गंदा पानी घरों में न घुस रहा हो। वार्डवासी बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया है। नगर परिषद कर्मचारी वार्ड में आते हैं, लेकिन पूरे दिन में दो सीवर चैम्बर भी साफ नहीं कर पाते। चौधरी ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सीवर चैम्बर सफाई कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वार्डवासी जिला कलक्टर के समक्ष जाकर अपने हालात उजागर करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरफ्लो गंदा पानी न केवल घरों में प्रवेश कर रहा है, बल्कि मच्छरों की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वार्डवासियों ने कहा कि हम अपने घरों में सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए ताकि कॉलोनियों में लोग साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में रह सकें। Hanumangarh News