हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश नागरिक सुरक्ष...

    नागरिक सुरक्षा हनुमानगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षण 7 से 9 तक

    Hanumangarh News
    नागरिक सुरक्षा हनुमानगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षण 7 से 9 तक

    Physical Efficiency Test: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नागरिक सुरक्षा हनुमानगढ़ में वर्ष 2025-26 के लिए स्वयंसेवकों के बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण के लिए मनोनयन/चयन किया जाना है। इसके लिए योग्य आवेदनकर्ताओं का शारीरिक दक्षता परीक्षण (800 मीटर दौड़) 7 से 9 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न उपखंडों में आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। Hanumangarh News

    एडीएम उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हनुमानगढ़ उपखंड कार्यालय में आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों का परीक्षण 7 अप्रैल को, नागरिक सुरक्षा कार्यालय हनुमानगढ़ व उपखंड कार्यालय संगरिया, टिब्बी एवं रावतसर में आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों का 8 अप्रैल को तथा उपखंड कार्यालय पीलीबंगा, नोहर और भादरा में आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों का 9 अप्रैल को परीक्षण होगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ की समय सीमा 4 मिनट तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 5 मिनट तय की गई है।

    एडीएम ने बताया है कि केवल शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। तैराक एवं गोताखोर अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण उपरांत अलग से ट्रायल लिया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी सूची संबंधित उपखंड, पंचायत समिति या नगर पालिका कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षण के दौरान किसी भी शारीरिक समस्या की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। Hanumangarh News