हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शराब ठेकों पर...

    शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

    Hanumangarh News
    शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

    भिरानी क्षेत्र की दो वारदातों का खुलासा, 100 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर दबोचे आरोपी

    हनुमानगढ़। जिले में संगठित अपराधों और गैंगस्टरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिरानी थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भिरानी थाना क्षेत्र में शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। एसपी मीना के अनुसार 26 मार्च को भिरानी थाना क्षेत्र के चिड़िया गांधी शराब ठेके पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और फरार हो गए। Hanumangarh News

    इस संबंध में सेल्समैन अशोक कुमार नाई निवासी फेफाना की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच प्रारंभ की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी धर्मप्रीत उर्फ प्रीत (25) पुत्र गुरदेव बाजीगर निवासी वार्ड 9, सुल्तानपुरिया रोड, रानियां, जिला सिरसा (हरियाणा) को दस्तयाब कर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

    गैंग सरगना सज्जन उर्फ काला भी गिरफ्तार

    एसपी मीना ने बताया कि 13 मार्च को छानीबड़ी ठेकेदार राजेश कुमार (30) पुत्र सतवीर सिंह जाट निवासी सवाई छानी ने भिरानी पुलिस थाना में रिपोर्ट दी कि 12 मार्च को शाम के वक्त बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से छानीबड़ी शराब ठेके पर जग्गा पहलवान व सज्जन काला बालसमंद गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र फेंका गया व फायरिंग की गई।

    इस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान शुरू किया गया। इस प्रकरण में आरोपी अशोक कुमार (30) पुत्र सत्यवान जाट निवासी सरदारपुराबास, रमेश कुमार (28) पुत्र मूर्तिराम जाट निवासी सरदारपुराबास व सोमबीर उर्फ लाला (26) पुत्र रामसिंह जाट निवासी मलखेड़ा को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। गैंग सरगना सज्जन उर्फ काला (33) पुत्र वजीर सिंह जाट निवासी बालसमंद पीएस सदर हिसार (हरियाणा) को घटना में संलिप्त पाए जाने पर प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

    पहले भी गैंग सदस्य हथियार सहित पकड़ा गया था | Hanumangarh News

    एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को जग्गा पहलवान बिल्ला बालसमंदिया सज्जन बालसमंदिया गैंग के सक्रिय सदस्य दीपक उर्फ धोलिया (22) पुत्र सुभाषचन्द्र जाट निवासी बेर को भिरानी थाना पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसपी के अनुसार आरोपियों का रिमांड प्राप्त कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

    कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में भिरानी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस राजेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक लखवीर सिंह, एएसआई राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजमोहन, राजेश, मोहम्मद यूनुस, रमेश, कांस्टेबल अजय, सुनील, संदीप, विकास, पवन, रणवीर, मोहन, अजय, सचिन, राजेश, सोमवीर शामिल रहे। इस कार्रवाई में विशेष सहयोग एजीटीएफ प्रभारी व एससीएसटी सेल सीओ करण सिंह मय टीम व डीएसटी सेक्टर नोहर का रहा। वहीं भिरानी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस राजेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक लखवीर सिंह, कांस्टेबल विकास व पवन की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News