हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    PM Shri Kendriya Vidyalaya Admission: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश पंजीकरण शुरू

    Hanumangarh News
    PM Shri Kendriya Vidyalaya Admission: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश पंजीकरण शुरू

    2 से 8 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन, सीमित सीटों पर मिलेगा प्रवेश

    PM Shri Kendriya Vidyalaya Admission: हनुमानगढ़। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑफलाइन पंजीकरण 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल तक किया जाएगा। प्राचार्य आरसी देहड़ू ने बताया कि विद्यालय में कक्षा द्वितीय, चतुर्थ, सातवीं, आठवीं एवं बालवाटिका-तृतीय में एक-एक सीट तथा कक्षा पांच में दो रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। Hanumangarh News

    प्रवेश के इच्छुक अभिभावक विद्यालय से नि:शुल्क पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक विद्यालय समय में जमा करवाना होगा। आवश्यक दस्तावेज में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व गत सत्र की अंकतालिका शामिल है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि समय पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जा सके। Hanumangarh News