कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: बुधवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत अंतराल विधियों में उपयोगित अंतरा इंजेक्शन के नए वर्जन ‘अंतरा सब क्यूटेनियास’ का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी शामली अनिल कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान तीन लाभार्थी महिलाओं को पहली डोज की सेवा दी गई। सीएमओ ने उपस्थित चिकित्साधिकारियों व कर्मियों को आमजन को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे परिवार नियोजन अभियान में प्रतिभाग करके सफल बनाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विजय राणा, बीसीपीएम आरिश खान, आशुतोष श्रीवास्तव समेत चिकित्सा स्टाफ व लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही। Kairana
यह भी पढ़ें:– बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में चार गिरफ्तार, जेल रवाना















