हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास कार पलटी

    Hansi News
    Hansi News: सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास पलटी कार

    आवारा पशु से बचने में पलटी कार, बड़ा हादसा टला, 6 लोग सवार, सभी सुरक्षित

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब आवारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बास गांव निवासी सत्यवीर सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने हिसार जा रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क पर पशु आने से चालक संतुलन खो बैठा और कार पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। Hansi News

    यह भी पढ़ें:– HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू