लखनऊ (एजेंसी)। Delhi vs Lucknow Match: लुंगी एन्गिडी और थंगारसु (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी (नाबाद 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39 ) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 17 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। Cricket News
142 रनों छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी रहीं और उसने 26 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने केएल राहुल (शून्य) को बोल्ड आउट किया। चौथे ओवर में मोहसिन खान ने नीतीश राणा (15) का शिकार कर लिया। अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने पुथम निसंका (एक) और अक्षर पटेल (शून्य) पर आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने ना केवल पारी को संभाला, तेजी के साथ रन भी बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 119 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर चार विकेट पर 145 कर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। समीर रिजवी ने आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। समीर रिजवी ने 47 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 70 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाये।
इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18.4 ओवरों में 141 रन के स्कोर पर समेट दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका तीसरो ओवर में कप्तान ऋषभ पंत (सात) रनआउट के रुप में लगा। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। एडन मारक्रम (11) आयुष बदोनी (शून्य), निकोलस पूरन (आठ) और मिचेल मार्श (35) रन बनाकर आउट हुये। मिचेल शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। मुकुल चौधरी (14) रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 18वें ओवर में थंगारसु नटराजन ने अब्दुल समद को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को सातवीं सफलता दिलाई। Cricket News
अब्दुल समद ने 25 ओवर में तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन ने मोहम्मद शमी एक रन का भी शिकार कर लिया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने एनरिक नॉर्टजे (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहसिन खान (शून्य) पर आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 141 के स्कोर पर रोक दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एन्गिडी और थंगारसु नटराजन को तीन-तीन विकेट मिले। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।















