बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल पर गुरूवार (02.04.26) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में इस वित्तीय वर्ष में 741 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया गया जो गत वर्ष की तुलना में 3.54% अधिक था एवं यात्री आय में 80,000 करोड़ का संकलन हुआ, जो कि गत वर्ष 75,500 करोड़ की तुलना में 5.96% अधिक है। इसी प्रकार माल लदान में 1670 मिलियन टन कार्गो का परिवहन किया गया जो की गत वर्ष की तुलना में 3.25% अधिक है एवं माल लदान आय में 1,77,754 करोड़ का संकलन हुआ जो कि गत वर्ष से 1.44% अधिक है। Rajasthan Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे में इस वित्तीय वर्ष में माल लदान में 30.53 मिलियन टन कार्गो का परिवहन किया गया जो की गत वर्ष की तुलना में 5.18% अधिक है एवं माल लदान आय में 3843 करोड़ का संकलन हुआ जो कि गत वर्ष से 7.40% अधिक है। इस वित्तीय वर्ष में 18.45 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया गया एवं यात्री आय में 3727 करोड़ का संकलन हुआ,
बीकानेर रेल मंडल ने माल भाड़े से प्राप्त की अप्रत्याशित आय
बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 3.65 मिलियन टन की लोडिंग हुई जो की गत वर्ष से 10.27% अधिक है। इसी प्रकार से वित्त वर्ष 2025-26 में माल लदान से ₹617.05 करोड़ रुपयों की आय प्राप्त हुई, जो कि पिछले वर्ष ₹555.85 करोड़ थी, इसमें 11.01% की वृद्धि हुई है।बीकानेर मण्डल पर वित्त वर्ष 2025-26 में 4.85 करोड़ यात्रियों का परिवहन किया गया जिससे ₹ 615.33 करोड़ की आय हुई, जो कि पिछले वर्ष ₹ 602.77 करोड़ थी। इसमें 2.37% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वित्त वर्ष में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की निकासी के लिए 2246 अतिरिक्त डिव्वे जोड़े गए जिससे 12.98 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त आय हुई। इसी प्रकार यात्रियों की सुविधाओं हेतु कई ट्रेनों के स्टॉपज विभिन्न स्टेशनों पर दिए गए जिसमें सतनाली, सिवानी, महेन्द्रगढ़, मंडी आदमपुर, लूनकरनसर इत्यादि शामिल हैं। Rajasthan Railway News
बीकानेर मण्डल पर वित्त वर्ष 2025-26 में पार्सल से आय ₹21.93 करोड़ रही जो कि पिछले वर्ष यह 18.98 करोड़ थी। इसमें 15.54% की वृद्धि दर्ज की गई। बीकानेर मण्डल पर वित्त वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुविधार्थ 1797 ट्रिप विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया गया। इस वित्तीय वर्ष में 7 रेल सेवाओं का विस्तार किया गया तथा 3 नई रेल सेवा शुरू की गई।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाँसवाड़ा (राजस्थान) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिनांक 25 सितम्बर 2025 को बीकानेर-दिल्ली कैंट के मध्य नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारम्भकिया गया। बीकानेर स्टेशन का शताब्दी समारोह “स्टेशन महोत्सव” के रूप में दिनांक 07.11.2025 को आयोजित किया गया था, जिसमें बीकानेर स्टेशन के इतिहास पर फिल्म, रेलवे से सम्बंधित पुराने उपकरण, मॉडल आदि की प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों की चित्रकला, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट/गाइड्स द्वारा प्रभात फेरी, स्वयंसेवी संगठनों के साथ स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।
संकेत एवं दूरसंचार के क्षेत्र में बीकानेर मंडल में क्रांतिकारी परिवर्तन | Rajasthan Railway News
1. किशनगढ़ बालावास स्टेशन को सीमेंस मार्क। के सेंट्रलाइज़्ड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की जगह सीमेंस मार्क-।। के डिस्ट्रिब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के साथ एक्स्ट्रा लंबी लूप लाइन के काम के साथ शुरू किया गया। इससे गुड्स ट्रैफिक के लिए स्टेशन कैपेसिटी बढ़ेगी और गुड्स ट्रैफिक का मूवमेंट आसान होगा।
2. पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम को बेहतर बनाने की एक बड़ी पहल के तहत 12 स्टेशनों पर 350 कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। ये बोर्ड पैसेंजर के लिए ज़्यादा आराम और आसानी पक्का करने के लिए कोच की सही पोजिशनिंग देते हैं। साथ ही, जानकारी की सटीकता और भरोसे के लिए NTES के साथ आसानी से इंटीग्रेट किया गया है।
मंडल पर लाइन दोहरीकरण कार्य भी तीव्र गति से पूरा हुआ है इस दिशा में – 83.70 किमी रेल लाइन को दोहरीकृत किया गया l जिसमें मोलीसर-चूरू (25.86 किमी), मन्हेरू-भिवानी (13.54 किमी), चूरू-दूधवा खारा (27.98 किमी), कलानौर कलां-डोभ-भाली (15.87 किमी) शामिल है। हनुमानगढ़-गोगामेडी एवं चूरू – सादुलपुर खंड में ट्रैक की गति सीमा बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा किया गया।
बीकानेर मंडल पर सुगम रेल संचालन हेतु 60 पुलों पर सुदृढीकरण का कार्य किया गया है एवं सुरक्षित आवागमन के लिए लेवल क्रॉसिंग गेट बंद करना 10 पुल। गोगामेड़ी और मंडी डबवाली ABSS स्टेशन का उदघाटन शेष 20 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है जिसको शीघ्र पूरा किया जायेगा l
इस वित्तीय वर्ष में यात्री सुविधा हेतु 5 लिफ्ट, 2 फुट ओवर ब्रिज, 14 हाई लेवल प्लेटफार्म तथा 38 स्टेशनों पर अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर के कार्य स्वीकृत किये गए हैं। मंडल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न स्टेशनों और सेवा भवनों में स्थापित Solar Panels से कुल लगभग 17 लाख Unit सौरऊर्जाउत्पन्न हुईं, जिनसे लगभग 1.7 करोड़ रुपये की बचत हुई।यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूरतगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म 1 और 2/3 पर 2 यात्री लिफ्ट सफलतापूर्वक संस्थापित कर दी गई हैं।
मंडल पर रेलवे सुरक्षा बल द्वरा किये गये सराहनीय कार्य | Rajasthan Railway News
रेलवे सुरक्षा बल बीकानेर मण्डल द्वारा 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 में कुल 207 खोये पाये बच्चों व महिलाओं को उनके परिजनो/एनजीओ को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा वल बीकानेर मण्डल द्वारा 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 में कुल 474 यात्रियों को उनका खोया सामान सुपुर्द किया गया जिसकी कीमत 79,39,817/- रु. थी। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बीकानेर मण्डल में 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक सतर्कता से ड्यूटी करते हुए कुल 11 यात्रियों का जीवन बचाया गया।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों हेतु संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन को लेकर प्रतिबद्ध है l इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूर संचार रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक जयप्रकाश सहित अनेक शाखा अधिकारी एवं मीडीयाकर्मी उपस्थित रहे l Rajasthan Railway News















