हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    IMD Alert Today: मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक आँधी के साथ-साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

    Weather News
    IMD Alert Today: मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक आँधी के साथ-साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

    IMD Alert Today: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। 3 से 8 अप्रैल के बीच हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस दौरान तापमान में गिरावट के कारण एक सप्ताह तक ठंडक बनी रहेगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि के संबंध में आईएमडी ने भी चेतावनी जारी की है। Weather News

    9 अप्रैल के बाद राहत के आसार

    हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर में वीरवार रात से ही बादल घने होने लगेंगे जो शुक्रवार से रविवार तक बारिश की शुरूआत का संकेत है। इसके बाद अगले 6-7 दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और दिन का तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र पर ऊपरी हवा में सक्रिय है, जिससे एक गहरी ट्रफ उत्तर अरब सागर तक फैली हुई है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल 2026 को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। इन दोनों सिस्टम के कारण 3 से 8 अप्रैल के बीच उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

    उत्तरभारत में बारिश का सिलसिला कल 3 अप्रैल से शुरू होकर अगले हफ्ते के मध्य तक जारी रहेगा। सबसे ज्यादा असर 3-4 अप्रैल और फिर 7-8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। बीच के दिनों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ थोड़े-थोड़े समय के लिए होती रहेगी। इस दौरान आँधी, धूलभरी हवाएं, बिजली गिरना, तेज गर्जना और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। बिजली गिरने और तेज तूफान के समय बाहर निकलने से बचें। लगातार मौसम गतिविधियों के कारण दिन का तापमान करीब एक हफ्ते तक सामान्य से नीचे रहेगा। 9 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि, 9 से 11 अप्रैल के बीच तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो तापमान को अचानक बढ़ने से रोकेंगी। Weather News

    बिजली गिरने से किशोर की मौत

    जिला फतेहाबाद के गांव कंवलगढ़ में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से किशोर दिलबाज (15) की मौत हो गई। मृतक के चाचा करमजीत ने बताया कि उनका घर खेत में ढाणी के तौर पर बने हुए हैं। बारिश के चलते दिलबाज पॉलिथीन से घर की छत को ढक रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ दिलबाज पर बिजली गिर गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा करमजीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। Weather News