
Free Sewing and Beauty Parlor Training Center: हनुमानगढ़। टाउन के पूर्ण नगर, वार्ड 15 और प्रेमनगर में गुरुवार को यूथ वीरांगनाओं की ओर से महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटी पार्लर केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की दर्शना ढाका ने किया। यूथ वीरांगना मीनाक्षी ने कहा कि महंगाई के इस दौर में घर का भरण-पोषण करना कठिन होता जा रहा है। ऐसे में महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। Hanumangarh News
इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण केन्द्र शुरू किया गया है, ताकि महिलाएं हुनर सीखकर स्वावलंबी बन सकें और अपने परिवार को आर्थिक सहारा दे सकें। उन्होंने बताया कि केन्द्र में सिलाई और ब्यूटी पार्लर दोनों ही कोर्स के लिए योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षक उपलब्ध रहेंगे। वर्तमान में दोनों केन्द्रों में 15-15 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। सिलाई प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
यूथ वीरांगनाएं समाजहित में निरंतर कार्य करती रही हैं | Hanumangarh News
यूथ वीरांगना ऐशना ने कहा कि यूथ वीरांगनाएं समाजहित में निरंतर कार्य करती रही हैं। इनमें जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी में सहयोग, जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। इससे पूर्व भी सिलाई केन्द्र संचालित किए जा चुके हैं, जिससे कई महिलाएं आज स्वयं का सिलाई व्यवसाय चला रही हैं।
मुख्य अतिथि दर्शना ढाका ने यूथ वीरांगनाओं के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना, असहाय परिवारों की मदद करना और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गांे से यूथ वीरांगनाओं के प्रयास में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में प्राची, रजनी, रीमा, भावना, कंचन, संगीता, मधु सहित कई अन्य यूथ वीरांगनाएं मौजूद रहीं। Hanumangarh News














