Rajasthan Weather Today: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है और विभिन्न क्षेत्रों में मौसम संबंधी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। Rajasthan Weather Update
जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर बादल छाने लगे हैं और हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में इन गतिविधियों में और तेजी आएगी। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। Rajasthan Weather Update















