हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी के दूसर...

    पत्नी के दूसरे विवाह व ब्लैकमेल के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    हनुमानगढ़। वैवाहिक विवाद, ब्लैकमेलिंग और कथित दूसरे विवाह के मामले में अदालत के आदेश पर भादरा पुलिस थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक के स्तर पर शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 30, जामा मस्जिद के पास, भादरा निवासी पवन कुमार (30) पुत्र धर्मपाल ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भादरा की अदालत में इस्तगासा पेश किया। परिवादी ने बताया कि उसका विवाह 22 अक्टूबर 2018 को प्रिया के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दहेज के संपन्न हुआ था। Hanumangarh News

    रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि विवाह के बाद प्रिया कुछ समय तक उसके साथ रही, लेकिन बाद में बार-बार पीहर चली जाती रही और पिछले करीब पांच वर्षांे से बिना उचित कारण के अलग रह रही है। दोनों के वैवाहिक जीवन से एक पुत्र भी है, जिसकी उम्र करीब 6 वर्ष बताई गई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि प्रिया, उसकी माता रूकमणी देवी व भाई गौरव कुमार ने मिलकर उससे 20 लाख रुपए की मांग की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि भय के कारण उससे करीब 2 लाख रुपए भी हड़प लिए गए।

    विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे दर्ज कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है

    मामले में यह भी आरोप लगाया गया कि 16 अगस्त 2025 को प्रिया का विवाह साजन नामक व्यक्ति के साथ करवा दिया गया, जबकि साजन को पहले से पता था कि प्रिया का पवन कुमार के साथ वैध विवाह कायम है। इसके बावजूद दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। परिवादी के अनुसार आरोपियों की ओर से लगातार उसे परेशान किया जा रहा है और विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे दर्ज कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

    उसने पूर्व में भादरा पुलिस थाना व पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भादरा ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। आदेशों के पालना में भादरा थाना पुलिस ने प्रिया, साजन, रूकमणी देवी व गौरव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई की ओर से शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News