मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में तय तिथियों पर मिलेगी सुविधा, अपॉइंटमेंट की परेशानी होगी कम
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान और सुलभ बनाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में पासपोर्ट मोबाइल वैन तैनात की जाएगी। Ghaziabad News
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बढ़ती मांग को देखते हुए पासपोर्ट सेवाओं को समयबद्ध और सुविधाजनक बनाना है, ताकि नागरिकों को अपॉइंटमेंट में होने वाली देरी से राहत मिल सके।
इन तिथियों पर मिलेगी पासपोर्ट सेवा | Ghaziabad
मेरठ (डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र): 7 से 9 अप्रैल 2026 तक
सहारनपुर (डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र): 15 से 17 अप्रैल 2026 तक
मुजफ्फरनगर (मुख्य डाकघर): 28 से 30 अप्रैल 2026 तक
मोबाइल वैन से मिलेगी त्वरित सुविधा
अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों के आवेदकों को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
नागरिकों से अपील: पहले से करें अपॉइंटमेंट बुक
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे Passport Seva Portal पर जाकर पहले से अपॉइंटमेंट बुक करें, ताकि इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
पासपोर्ट सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना,बढ़ती मांग को समय पर पूरा करना, अपॉइंटमेंट में देरी की समस्या को कम करना,और ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाना है। पासपोर्ट मोबाइल वैन अभियान को नागरिक सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आम लोगों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी।















