हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Monkeys: आदर्...

    Monkeys: आदर्श महिला महाविद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्राओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

    Bhiwani News
    सांकेतिक फोटो

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Adarsh Mahila Mahavidyalaya: स्थानीय आदर्श महिला महाविद्यालय में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक ने छात्राओं और स्टाफ के लिए गंभीर परेशानी खड़ी कर दी है। महाविद्यालय परिसर एवं उससे जुड़े गर्ल्स हॉस्टल में बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। कई बार प्रशासन और नगर परिषद से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अलका मित्तल ने बताया कि यह एक प्रमुख गर्ल्स कॉलेज है, जहां लगभग हजारों छात्राएं अध्ययनरत हैं। Bhiwani News

    इनमें से कई छात्राएं हॉस्टल में निवास करती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है। लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि बंदरों का झुंड आए दिन परिसर और हॉस्टल में घुस आता है और उपद्रव मचाता है। बंदर न केवल छात्राओं के खाने-पीने की वस्तुएं छीन लेते हैं, बल्कि उनके निजी सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार ये बंदर आक्रामक होकर छात्राओं पर झपटते हैं और उन्हें काटने का प्रयास करते हैं। हाल ही में एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक छात्रा को बंदर ने पकड़ लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। Bhiwani News

    इस घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। छात्राओं का कहना है कि वे अब खुले में आने-जाने से भी डरने लगी हैं। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बंदर किसी भी समय कमरों के पास या छतों पर पहुंच जाते हैं। इससे पढ़ाई और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद से इस समस्या के समाधान के लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। Bhiwani News