चेन्नई (एजेंसी)। Indian Premier League: पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हमने ड्रेसिंग रूम में फैसला किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक नौवीं बार पीछा किया है। इस टूनार्मेंट में यह किसी टीम द्वारा सर्वाधिक बार किया गया कारनामा है और वे यहां तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ पहुंचे हैं। Chennai News
मुकाबला जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “हमने ड्रेसिंग रूम में ये निर्णय लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इससे जब हम मैच खेलते हैं तो हमें भी एक तरह से काफी कुछ साफ पता रहता है। साधारण तौर पर ड्रेसिंग रूम के अंदर के लोगों को चैलैंज करना है न कि बाहर के लोगों को।”
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी हो रही है कि पहले दो मैचों में ही सबको बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ जाता है। जब भी हम दबाव कि स्थिति में होते हैं तो लोगों को पता है कि इससे कैसे निपटना है। मेरे ख़्याल से बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी थी, लेकिन तीन ओवर में 25 रन के साथ हमने अच्छी शुरूआत की थी। अचानक उन्होंने वहां से तेजी पकड़नी शुरू कर दी। लेकिन अहम ये था कि हम शांत रहें। इसके साथ ही ओवर रेट भी ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान रखना होगा क्योंकि अंतिम दो ओवरों में यदि पांच फील्डर अंदर रहेंगे तो आपको ये पता होता है कि एक ही लाइन पर गेंदबाजी करनी है। हमें केवल इसी चीज पर फोकस रखना है। Chennai News
यह भी पढ़ें:– रूस-यूक्रेन युद्ध की चपेट में फतेहाबाद का युवक, जबरन भर्ती के बाद मौत















