हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश Scholarships ...

    Scholarships Test: छात्राओं को सौ प्रतिशत तक मिलेगी छात्रवृत्ति

    Reet-Exame

    स्कॉलरशिप टेस्ट 5 को

    Scholarships Test: संगरिया। क्षेत्र के केआर कन्या महाविद्यालय में रविवार, 5 अप्रैल को स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे बोलांवाली स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस टेस्ट के माध्यम से प्रतिभावान, आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े क्षेत्रों से आने वाली तथा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की छात्राओं को 100 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति केआर संस्थान की ओर से प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। संस्थान की ओर से यह स्कॉलरशिप टेस्ट प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें छात्राओं के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखा जाता है। इस वर्ष भी आसपास के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में छात्राओं के हिस्सा लेने की संभावना है। Sangaria News